नीमकाथाना में 186 अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई:पहले चरण में जोड़ला जोहड़ा से खेतड़ी मोड़ तक हटेगा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
नीमकाथाना में 186 अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई:पहले चरण में जोड़ला जोहड़ा से खेतड़ी मोड़ तक हटेगा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के शाहपुरा-चिड़ावा रोड पर जल्द अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस कार्रवाई से करीब 186 अतिक्रमणकारी प्रभावित होंगे। शुक्रवार दोपहर को अधिकारियों ने अतिक्रमण क्षेत्र का जायजा लिया। नगर पालिका पहले ही सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर चुकी है।
तहसीलदार वीपी सिंह नरुका, नगर पालिका ईओ रणजीत सिंह, नायब तहसीलदार देवीलाल चौधरी और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन खेताराम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण किया। तहसीलदार नरुका ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी का अतिक्रमण समान रूप से हटाया जाएगा।
उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि पीडब्ल्यूडी विभाग नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगा। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की सलाह दी है, ताकि नुकसान कम हो।
पहले चरण में जोड़ला जोहड़ा से खेतड़ी मोड़ तक हटेगा
पीडब्ल्यूडी विभाग लगभग 80 फीट चौड़ाई में अतिक्रमण हटाएगा। ये कार्रवाई जल्द ही शुरू होगी और पहले चरण में जोड़ला जोहड़ा से खेतड़ी मोड़ तक पीडब्ल्यूडी विभाग अतिक्रमण हटाएगा। इसके बाद, खेतड़ी मोड़ से कपिल जिला अस्पताल तक नगर पालिका और फिर अस्पताल से आरओबी तक पीडब्ल्यूडी विभाग कार्रवाई करेगा। आरओबी से सिरोही नदी तक का अतिक्रमण भी पीडब्ल्यूडी द्वारा हटाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2276890

