[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सवारी पिकअप पर गिरा बिजली का पोल, बड़ा हादसा टला:10-15 लोग थे सवार; लोग बोले- क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल लटक रही हैं लाइन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सवारी पिकअप पर गिरा बिजली का पोल, बड़ा हादसा टला:10-15 लोग थे सवार; लोग बोले- क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल लटक रही हैं लाइन

सवारी पिकअप पर गिरा बिजली का पोल, बड़ा हादसा टला:10-15 लोग थे सवार; लोग बोले- क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल लटक रही हैं लाइन

नवलगढ़ : गणेशपुरा के झाझड़ रोड पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सड़क किनारे लगा बिजली का पोल अचानक 10 से 15 लोगों से भरी एक पिकअप पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी सवार को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे में पिकअप को मामूली नुकसान पहुंचा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारे से लदी एक ट्रॉली गुजरते समय बिजली के तारों में उलझ गई। इससे तारों पर अचानक दबाव बढ़ा और सड़क किनारे लगा बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर झुक गया। कुछ देर बाद उसी रास्ते से गुजर रही पिकअप के ऊपर पोल गिर पड़ा।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, सभी लोग सुरक्षित

पोल गिरते ही पिकअप में सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद की। राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।

ग्रामीणों का कहना है कि झाझड़ रोड पर कई बिजली के पोल लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। वहीं कई स्थानों पर विद्युत लाइनें भी काफी नीचे लटक रही हैं, जिससे लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में बिजली निगम को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं की गई।

पूरे मार्ग की सुरक्षा जांच और मरम्मत की उठी मांग

स्थानीय निवासियों ने बताया कि झाझड़ रोड पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में जर्जर पोल और नीचे लटकते तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने बिजली निगम से क्षतिग्रस्त पोल और विद्युत लाइनों की तत्काल मरम्मत कराने के साथ-साथ पूरे मार्ग की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles