[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में ट्रायल रूम में हिडन कैमरा लगाने का मामला:मुख्य आरोपी का चचेरा भाई गिरफ्तार, मोबाइल फोन को जब्त किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में ट्रायल रूम में हिडन कैमरा लगाने का मामला:मुख्य आरोपी का चचेरा भाई गिरफ्तार, मोबाइल फोन को जब्त किया

चिड़ावा में ट्रायल रूम में हिडन कैमरा लगाने का मामला:मुख्य आरोपी का चचेरा भाई गिरफ्तार, मोबाइल फोन को जब्त किया

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के चर्चित ट्रायल रूम हिडन कैमरा लगाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक मुख्य आरोपी शाहरुख खान का रिश्ते में भाई लगता है।

यह मामला चिड़ावा शहर की ‘जमजम’ रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के ट्रायल रूम से जुड़ा है। यहां एक युवती का हिडन कैमरे से वीडियो बनाने का आरोप है। युवती की सूझबूझ से यह घटना सामने आई थी, जिसके बाद शहर में आक्रोश फैल गया था और चिड़ावा बाजार भी बंद रहे थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शाहरुख को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी जमानत याचिका अभी तक खारिज है।

दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अब मुख्य आरोपी शाहरुख के ताऊ के लड़के अजरुद्दीन को भी गिरफ्तार किया है। एडवोकेट राकेश शर्मा के अनुसार, पुलिस ने आरोपी अजरुद्दीन का मोबाइल फोन जब्त किया है, जो इस मामले में अहम सबूत है। जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी शाहरुख ने घटना का वीडियो अजरुद्दीन के व्हाट्सएप पर भेजा था। दोनों इस वीडियो को देखते और इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने जब्त मोबाइल को सील कर दिया है और इसे एफएसएल जांच के लिए भेजा जा सकता है।

15 दिन के रिमांड पर भेजा

शुक्रवार को आरोपी अजरुद्दीन को चिड़ावा कोर्ट में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे 15 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। यदि जांच के दौरान कोई अन्य व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles