सिंघाना में कार ड्राइवर को किडनैप कर बेरहमी से पीटा:टाइल्स फैक्ट्री के बाहर पटककर भागे बदमाश, थार-फॉर्च्यूनर से गाड़ी को मारी थी टक्कर
सिंघाना में कार ड्राइवर को किडनैप कर बेरहमी से पीटा:टाइल्स फैक्ट्री के बाहर पटककर भागे बदमाश, थार-फॉर्च्यूनर से गाड़ी को मारी थी टक्कर
सिंघाना : सिंघाना में हरियाणा के युवक से मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया है। थार और फॉर्च्यूनर से आए आरोपियों ने युवक की कार को जोरदार टक्कर मारी और किडनैप कर टाइल्स फैक्ट्री में ले गए। यहां युवक को बेरहमी से पीटा गया।
मारपीट के बाद आरोपी युवक को फैक्ट्री के बाहर पटककर फरार हो गए। घटना बुहाना मोड़ पर 21 जुलाई की रात की है। हरियाणा के खैरोली निवासी गिरधारी लाल ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई की रात एक कार्यक्रम से लौटते समय उन्होंने अपने ड्राइवर देवेंद्र को सिंघाना के बुहाना मोड़ पर छोड़ा था।
एक थार और फॉर्च्यूनर गाड़ी ने रोका
शिकायत के अनुसार, नए राजकीय अस्पताल के पास एक थार और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उनकी कार को रोक लिया। थार गाड़ी में बनवास निवासी हरिश उर्फ गांधी, गुजरवास निवासी नरेश और कैलाश सहित अन्य लोग मौजूद थे।
टक्कर मारकर पथराव करने के आरोप
आरोप है कि थार ड्राइवर ने उनकी कार को सामने से टक्कर मारी और फिर पथराव किया। हमलावरों ने कार को दो-तीन बार और टक्कर मारी, जिसके बाद गिरधारी लाल को जान बचाकर भागना पड़ा।
टाइल्स फैक्ट्री में ले जाकर की मारपीट, बाहर पटककर भागे
आरोप है कि हमलावरों ने बुहाना मोड़ से ड्राइवर देवेंद्र को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे पास की एक टाइल्स फैक्ट्री में ले गए। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट के बाद घायल देवेंद्र को फैक्ट्री के बाहर छोड़ दिया गया। उसे पहले झुंझुनूं और फिर जयपुर रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीड़ित गिरधारी लाल ने शिकायत में कुछ नामजद व्यक्तियों सहित अन्य लोगों पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाते हुए अपनी जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया- पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2276691


