[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई, फतेहपुर गेट व सुभाष चौक क्षेत्र में चला अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई, फतेहपुर गेट व सुभाष चौक क्षेत्र में चला अभियान

अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई, फतेहपुर गेट व सुभाष चौक क्षेत्र में चला अभियान

सीकर : शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर परिषद ने गुरुवार को फतेहपुर गेट एवं सुभाष चौक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर फुटपाथों और सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटवाते हुए दुकानदारों एवं रेहड़ी-ठेला संचालकों को अंतिम चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करने, जुर्माना लगाने और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देश तथा नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशन में चले इस अभियान का नेतृत्व अतिक्रमण प्रभारी प्रमोद सोनी ने किया। अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों पर रखे सामान को हटवाया गया और व्यापारियों को यातायात एवं आमजन की आवाजाही में बाधा नहीं पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए हैं और उन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद किसी का रोजगार छीनना नहीं चाहती, बल्कि सभी व्यापारी और रेहड़ी-ठेला संचालक निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करें और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग दें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समझाइश के बावजूद यदि कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सामान जब्त करने, आर्थिक दंड लगाने तथा अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अतिक्रमण प्रभारी प्रमोद सोनी ने व्यापारियों से स्वेच्छा से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसलिए सभी नागरिक शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles