हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आयुष चिकित्सालय में 60 पौधों का रोपण
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आयुष चिकित्सालय में 60 पौधों का रोपण
बीदासर : राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ब्लॉक आयुष चिकित्सालय, बीदासर में पर्यावरण महोत्सव एवं वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सालय परिसर में 60 पौधों का सामूहिक रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर जोशी ने किया। उनके साथ ममता (कनिष्ठ सहायक), नर्स मोनिका, सरिता कुमारी एवं प्रेमलता ने पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ शंकर जोशी ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहता है तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2363603


