[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सहारण फाउंडेशन ने प्रगतिशील किसान औंकारमल प्रजापत का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सहारण फाउंडेशन ने प्रगतिशील किसान औंकारमल प्रजापत का किया सम्मान

सहारण फाउंडेशन ने प्रगतिशील किसान औंकारमल प्रजापत का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सहारण फाउंडेशन, भाड़ंग की ओर से आयोजित मनफूलराम सहारण किसान सम्मान के द्वितीय सोपान में गाजसर के प्रगतिशील किसान औंकारमल प्रजापत को सम्मानित किया गया। उन्हें माला, शॉल, साफा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी डॉ. दुलाराम सहारण ने कहा कि समय की मांग है कि किसान परंपरागत खेती के साथ प्रगतिशील एवं नवाचारी कृषि अपनाएं। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन के साथ-साथ सब्जी एवं बागवानी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर ही किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है।

फाउंडेशन की न्यासी डॉ. कृष्णा जाखड़ ने बताया कि किसान पिता मनफूलराम सहारण की पुण्य स्मृति में दिया जाने वाला यह सम्मान कृषि संस्कृति और किसान परंपरा को सम्मानित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान अन्य किसानों को भी आधुनिक और नवाचार आधारित खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

Related Articles