[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फसल बीमा योजना में लाखों किसान अब भी बीमा सुरक्षा से वंचित : सांसद बृजेंद्र सिंह ओला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फसल बीमा योजना में लाखों किसान अब भी बीमा सुरक्षा से वंचित : सांसद बृजेंद्र सिंह ओला

फसल बीमा योजना में लाखों किसान अब भी बीमा सुरक्षा से वंचित : सांसद बृजेंद्र सिंह ओला

झुंझुनूं : झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन, कम बीमा कवरेज और किसानों के बीमा दावों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि प्रीमियम जमा कराने के बावजूद कई किसानों को या तो बीमा दावा नहीं मिलता या बहुत कम राशि दी जाती है, जो किसानों के साथ अन्याय है।

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के जवाब के अनुसार वर्ष 2025-26 में राजस्थान के कुल सकल फसल क्षेत्र का केवल 36 प्रतिशत तथा झुंझुनूं जिले का 42 प्रतिशत कृषि क्षेत्र ही फसल बीमा के दायरे में है। इससे बड़ी संख्या में किसान प्राकृतिक आपदाओं के समय आर्थिक जोखिम उठाने को मजबूर हैं।

उन्होंने सरकार से तकनीकी कारणों से बीमा आवेदन निरस्त होने के मामलों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पात्र किसान प्रक्रियागत या तकनीकी खामियों के कारण योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं, तो यह योजना के क्रियान्वयन की गंभीर कमी है।

बृजेंद्र सिंह ओला ने केंद्र सरकार से सभी पात्र किसानों को फसल बीमा योजना के दायरे में लाने, तकनीकी बाधाओं को दूर करने, बीमा दावों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने तथा राज्यों को बेहतर फसल बीमा योजनाओं के संचालन के लिए वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की।

Related Articles