[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ बाईपास पर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर होर्डिंग से टकराई:गाय बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ बाईपास पर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर होर्डिंग से टकराई:गाय बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

मुकुंदगढ़ बाईपास पर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर होर्डिंग से टकराई:गाय बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

डूंडलोद : बुधवार को मुकुंदगढ़ बाईपास पर एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे होर्डिंग बोर्ड से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। झुंझुनूं से सीकर की ओर जा रही यह स्लीपर बस अचानक सामने आई एक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस लगभग 200 मीटर तक सड़क किनारे दौड़ती हुई होर्डिंग बोर्ड में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस कुछ ही दूरी पर स्थित एक बिजली के पोल से टकराने से बाल-बाल बच गई। इस पोल से 11 केवी बिजली लाइन गुजर रही थी। यदि बस पोल से टकराती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित पाए गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Related Articles