[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान राज्य वित्त आयोग ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान राज्य वित्त आयोग ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा का किया सम्मान

राजस्थान राज्य वित्त आयोग ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा को जयपुर स्थित स्वायत्त शासन भवन में आयोजित सातवें राजस्थान राज्य वित्त आयोग के राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने उन्हें नगरीय स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि के रूप में सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में सातवें राज्य वित्त आयोग की ओर से नगरीय स्थानीय निकायों के वित्तीय सुदृढ़ीकरण, संसाधन संवर्धन, वित्तीय प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार और सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चयनित जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद किया गया।

इस अवसर पर मुरलीधर शर्मा ने राज्य स्तरीय संवाद में भाग लेते हुए नगरीय निकायों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Related Articles