दिल्ली संसद घेराव पर लाठीचार्ज के विरोध में चौफूल्या में धरना, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
दिल्ली संसद घेराव पर लाठीचार्ज के विरोध में चौफूल्या में धरना, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : दिल्ली में संसद घेराव के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के विरोध में बुधवार को चौफूल्या स्टैंड पर कांग्रेस के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर इस्तीफे की मांग की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने का नेतृत्व एडवोकेट के.के. सैनी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक नीट अभ्यर्थी प्रदीप माहिच के परिवार को न्याय, मुआवजा, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और पेपर लीक रोकने के लिए कड़ा कानून लागू नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी लाठीचार्ज और आंसू गैस से डरने वाले नहीं हैं और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन में रामवतार सैनी, राजेश मेघवाल, किशोर कुमार सैनी, मोहनलाल किशोरपुरा, महेश सैनी, सांवरमल खटाना, गिरधारी रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2273157


