पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में आज सड़कों पर उतरेगा ‘शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच’
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में आज सड़कों पर उतरेगा 'शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच'
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर इंद्रमणि पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकलेगा जुलूस, कार्यकर्ता देंगे सामूहिक गिरफ्तारी देश भर में लगातार उजागर हो रहे पेपर लीक घोटालों और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ आज ‘शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच, राजस्थान’ के नेतृत्व में विशाल आंदोलन होने जा रहा है। इस प्रदर्शन को राजगढ़ की ‘शहीद भगत सिंह फोर्स’, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP), युवा कांग्रेस, किसान यूनियन तथा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों का पुरजोर समर्थन मिला है।
आंदोलन की रूपरेखा को लेकर बुलाई गई प्रेस वार्ता में दिनेश कुमार भामासी ने कहा कि देश में पेपर लीक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक, सीजेपी पार्टी और छात्र संगठन पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। दो दिन पूर्व हक मांग रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र की सीधे तौर पर हत्या है।
संगठन के योगेश कडवासरा ने कहा कि एसएससी (SSC) जैसी बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक होना बेहद चिंताजनक है। देश में पहली बार शिक्षकों को बर्बरता से पीटने का शर्मनाक मामला देखने को मिला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रदर्शन व सामूहिक गिरफ्तारी का पूरा कार्यक्रम: समय: आज सुबह 10:15 बजे रैली मार्ग: इंद्रमणि पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट सर्किल तक मुख्य रणनीति: कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन के बाद सभी संगठनों के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता देंगे सामूहिक गिरफ्तारी।
संयुक्त भागीदारी:
प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस लड़ाई को व्यापक रूप देने के लिए शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच के साथ-साथ शहीद भगत सिंह फोर्स (राजगढ़), आरएलपी, युवा कांग्रेस, किसान यूनियन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर इंद्रमणि पार्क पहुंचेंगे। वार्ता के दौरान संगठन के रोहतास, नितेश, रिंकू, योगेश, दिनेश भामासी और कपिल सारण सहित कई प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2273201


