[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया:दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया:दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

नीमकाथाना में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया:दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

नीमकाथाना : नीमकाथाना में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से खेतड़ी मोड़ तक आक्रोश रैली निकाली। खेतड़ी मोड़ पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया और इस्तीफे की मांग की गई।

आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक, छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई और छात्र हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में कई छात्र-छात्राएं घायल हुए।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और छात्र हितों की अनदेखी कर रही है, इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

पेपर लीक से छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दोबारा आयोजित परीक्षा में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल नहीं हो सके। घसिया ने आगे कहा कि जंतर-मंतर पर 6 जून से धरने पर बैठे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग किया, जिसे उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। उन्होंने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने और केंद्र सरकार से छात्र हितों की रक्षा करने की मांग की।

Related Articles