[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी कार:दो श्रद्धालुओं की मौत, 2 घायल; 40 फीट घिसटी, खाटूश्यामजी से सालासर बालाजी जा रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी कार:दो श्रद्धालुओं की मौत, 2 घायल; 40 फीट घिसटी, खाटूश्यामजी से सालासर बालाजी जा रहे थे

ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी कार:दो श्रद्धालुओं की मौत, 2 घायल; 40 फीट घिसटी, खाटूश्यामजी से सालासर बालाजी जा रहे थे

रानोली : रानोली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर में सड़क हादसा हो गया। गोरिया पुलिया पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस दुर्घटना में पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस का कहना है कि इनोवा कार खाटूश्यामजी के दर्शन कर सालासर बालाजी जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लगभग 40 फीट तक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ घिसटती चली गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, सभी पंजाब के निवासी थे।

एक कार सवार सुरक्षित

मृतकों की पहचान सचिन (35 वर्ष) पुत्र बलवीर और राजू के रूप में हुई है। राजेश (38 वर्ष) और अनमोल (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। कार में सवार निखिल (25 वर्ष) को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया।

ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

हादसे की सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसके अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिया पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद आरोप लगाया कि इस मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में क्षमता से अधिक ईंटें भरकर परिवहन किया जाता है, जिससे अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। क्षेत्रवासियों ने ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, नियमित जांच अभियान चलाने और गोरिया पुलिया पर प्रभावी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में भी ऐसे हादसे हो सकते हैं।

Related Articles