दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का खेतड़ी में विरोध:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, न्यायिक जांच की मांग
दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का खेतड़ी में विरोध:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, न्यायिक जांच की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अखिल भारतीय किसान महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। अखिल भारतीय किसान महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा।
लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग
ज्ञापन में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने की भी मांग की गई।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक होने से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और विरोध करने पर लाठियां बरसाकर उन्हें दबाया जा रहा है। सैनी ने केंद्र सरकार पर पेपर लीक रोकने में नाकाम रहने और युवाओं पर दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।
सैनी ने नीट परीक्षा पेपर लीक का भी जिक्र किया, जिससे कई छात्रों का डॉक्टर बनने का सपना टूट गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों को बलपूर्वक दबाना उचित नहीं है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष निकेश पारीक, ब्लॉक उपाध्यक्ष हजारीलाल सैनी, चंदगी राम, महावीर तोगड़िया, भूपेन्द्र सोढ़ा सहित बड़ी संख्या में किसान महासभा और कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2272980

