[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 1100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसालासरसुजानगढ़

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 1100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 1100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सालासर : निकटवर्ती ग्राम राजियासर मीठा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत रा.उ.मा.वि. (PEEO) चक राजियासर मीठा एवं इसके अधीनस्थ विद्यालयों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कुल 1100 पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया।

इस अभियान में शामिल विद्यालयों मे रा.उ.प्रा.वि. राजियासर खारा, रा.उ.प्रा.वि. ढाणी रिणवा, MGGS राजियासर मीठा, रा. बालिका उ.मा.वि. चक राजियासर कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल भोमाराम मीना के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर व.अ.महेश पाल सिंह, व्याख्याता मनोज ढाका पीटीआई, भंवर सिंह, सुनीता सिंह, नीर सिंह, नोरंग लाल, पन्ने सिंह, गोविंद राम, कल्याण सिंह, भंवरी देवी सहित अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यालय परिसर में लगभग 500 पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, खेजड़ी, इमली, बोर, अमरूद, जामुन, कनेर, करंज आदि के फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे शामिल हैं।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल करने, नियमित रूप से पानी देने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना रहा।

Related Articles