[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षामंत्री का इस्तिफा मांगा:पेपर लीक और राहुल गांधी को घसीटने का विरोध; प्रधानमंत्री का फूंका पुतला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षामंत्री का इस्तिफा मांगा:पेपर लीक और राहुल गांधी को घसीटने का विरोध; प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षामंत्री का इस्तिफा मांगा:पेपर लीक और राहुल गांधी को घसीटने का विरोध; प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

झुंझुनूं : झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर बुधवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। NEET पेपर लीक मामले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार का विरोध किया।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने शिक्षा मंत्री से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही NEET परीक्षा रद्द कर पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने और छात्रों के साथ न्याय करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी कांग्रेस नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की।

‘राहुल गांधी के साथ गलत व्यवहार किया गया’

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ कथित रूप से क्रूर व्यवहार किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी रही और सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया।

‘छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे’

गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार अहंकार में काम कर रही है और जनता के आंदोलनों को महत्व नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक और छात्रों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया तो उनके और अन्य नेताओं के साथ गलत व्यवहार किया गया। उन्हें थानों में बंद कर रातभर प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और जनता पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेता खलील बुडाना, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, पूर्व चेयरमैन तयब अली, उपसभापति राकेश कुमार, राहुल जाखड़, ओबीसी जिला अध्यक्ष संतोष सैनी, रिजवान खान, अब्दुल अगवान, सलीम कबाड़ी, मुमताज अली, इरफान कबाड़ी, जुल्फीकार खोखर, प्रदीप सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad