सीकर में AGTF और पुलिस की 19 ठिकानों पर रेड:गैंगस्टर्स से जुड़े 20 बदमाशों से पूछताछ; 6 आरोपियों को हिरासत में लिया
सीकर में AGTF और पुलिस की 19 ठिकानों पर रेड:गैंगस्टर्स से जुड़े 20 बदमाशों से पूछताछ; 6 आरोपियों को हिरासत में लिया
सीकर : सीकर में लगातार गैंगस्टर्स की ओर से हाईप्रोफाइल लोगों को मिल रही धमकियों के बीच AGTF और सीकर पुलिस ने कार्रवाई की। विदेश में बैठे गैंगस्टर्स को फॉलो करने वाले लोगों के 19 ठिकानों पर मंगलवार को दबिश दी। इस दौरान 20 लोगों से पूछताछ की गई। वहीं 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- सुबह से दोपहर तक ऑपरेशन चलाया गया। इसमें AGTF के 150 और सीकर पुलिस के 500 पुलिसकर्मी शामिल रहे। इन्होंने 19 ठिकानों पर रेड करते हुए 20 लोगों से पूछताछ की। 6 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

गैंगस्टर्स को फॉलो करने वालों पर निगरानी
एसपी ने कहा- जो लोग सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करते हैं। इंटरनेट पर उनके बारे में सर्च करते हैं। ऐसे लोगों पर भी सीकर पुलिस की टेक्निकल टीम लगातार निगरानी रख रही है।
बता दें कि सीकर में हाल ही कई प्रॉपर्टी कारोबारी सहित हाईप्रोफाइल लोगों को विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के द्वारा धमकियां दी गई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार इन गैंग के लोकल गुर्गों पर नजर रख रही थी। ऐसे में AGTF के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2270950


