[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडहर बना पुराने जनाना अस्पताल का शौचालय, मरम्मत की उठी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खंडहर बना पुराने जनाना अस्पताल का शौचालय, मरम्मत की उठी मांग

खंडहर बना पुराने जनाना अस्पताल का शौचालय, मरम्मत की उठी मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के गांधी चौक स्थित पुराने जनाना अस्पताल परिसर का सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से जर्जर अवस्था में बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है, जबकि इसी परिसर में सफाई कर्मियों का हाजिरी कार्यालय भी संचालित होता है।

गांधी चौक क्षेत्र में लोगों की आवाजाही अधिक होने के कारण यहां दो सार्वजनिक शौचालयों की आवश्यकता बताई जा रही है। वर्तमान में एक शौचालय गांधी चौक के बीच स्थित है, जबकि जनाना अस्पताल परिसर का दूसरा शौचालय उपयोग के अभाव में बंद पड़ा है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि जर्जर शौचालय की मरम्मत कर उसका मुख्य प्रवेश द्वार सड़क की ओर बनाया जाए तथा इसी भवन में सफाई कर्मियों का कार्यालय भी संचालित किया जाए, ताकि शौचालय की नियमित देखरेख हो सके।

लोगों का कहना है कि लंबे समय से बंद पड़े इस भवन में असामाजिक गतिविधियों की भी शिकायतें मिलती रही हैं। उनका मानना है कि शौचालय और कार्यालय दोबारा शुरू होने से आमजन को सुविधा मिलेगी और ऐसी गतिविधियों पर भी रोक लग सकेगी। नगर परिषद से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

Related Articles