प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन पर नगर परिषद की कार्रवाई, पॉलिथीन जब्त कर लगाया जुर्माना व कपड़े से बनें थोंलों का किया वितरण
प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन पर नगर परिषद की कार्रवाई, पॉलिथीन जब्त कर लगाया जुर्माना व कपड़े से बनें थोंलों का किया वितरण
सीकर : स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त शहर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नगर परिषद सीकर द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार नवनियुक्त मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान नवलगढ़ पुलिया के नीचे एवं डाक बंगला क्षेत्र में रेहड़ी-ठेला संचालकों की जांच की गई। जांच के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग पाए जाने पर पॉलिथीन की थैलियां मौके पर जब्त की गईं तथा संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नगर परिषद अधिनियम एवं सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने रेहड़ी-ठेला संचालकों एवं व्यापारियों को समझाइश देते हुए कहा कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करें तथा इसके स्थान पर कपड़े, कागज अथवा अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाएं। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते पाए जाने पर और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि नगर परिषद सीकर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा पर्यावरण संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें। नगर परिषद द्वारा ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2271115


