दहेज मुक्त विवाह बना मिसाल, गोद कार्यक्रम के बाद समाज की सहमति से संपन्न हुई शादी
दहेज मुक्त विवाह बना मिसाल, गोद कार्यक्रम के बाद समाज की सहमति से संपन्न हुई शादी
चिड़ावा : निकटवर्ती ग्राम पिचानवा खुर्द में समाज के पुरोधाओं की प्रेरणा से एक दहेज मुक्त विवाह मिसाल बन गया। डॉ. वेनु चाहर के गोद कार्यक्रम के दौरान जाजम में मौजूद समाज के जिम्मेदार लोगों ने दहेज रहित विवाह का निर्णय लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से उसी रात विवाह संपन्न कराया गया।
समाज के वरिष्ठजनों ने दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का संदेश देते हुए इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वर-वधू हेमंत और डॉ. वेनु चाहर ने भी समाज के निर्णय का सम्मान करते हुए अपनी सहमति दी।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह, मानसिंह, रतनसिंह काकोड़ा, कैप्टन श्रीचंद चाहर, राजपाल सिंह, सुमेर मास्टर, रोहिताश चाहर, दलीप सिंह, होशियार सिंह, धर्मपाल, प्यारेलाल चाहर, महेश चाहर सहित दोनों पक्षों के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समाज के लोगों ने इसे दहेज प्रथा समाप्त करने और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2271152


