खेतड़ी में 45 एमएम बारिश दर्ज: जसरापुर क्षेत्र में झमाझम बरसात से खरीफ फसलों को मिला जीवनदान, खेतों में लौटी नमी; किसानों के खिले चेहरे
खेतड़ी में 45 एमएम बारिश दर्ज: जसरापुर क्षेत्र में झमाझम बरसात से खरीफ फसलों को मिला जीवनदान, खेतों में लौटी नमी; किसानों के खिले चेहरे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र में सोमवार देर रात मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। मंगलवार सुबह से आसमान में बादलों का डेरा रहा तथा दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। खेतड़ी, जसरापुर, मानोता जाटान, ढाणी बादान, देवता, लोयल, खरखड़ा, नानूवाली बावड़ी सहित आसपास के अनेक गांवों में हुई बारिश से खेतों में नमी लौट आई। खेतड़ी तहसील कार्यालय स्थित वर्षामापी केंद्र पर सोमवार रात्रि से मंगलवार शाम 5 बजे तक 45 एमएम बारिश दर्ज की गई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इसे खरीफ फसलों के लिए संजीवनी बताया है, जिससे इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

क्षेत्र के किसान सज्जन शर्मा, रामचन्द्र स्वामी, भंवर स्वामी, अनूप ढाका और शम्भूदयाल शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के कारण खेतों की नमी पूरी तरह समाप्त हो गई थी। बाजरा, ग्वार, मूंग और मोठ सहित खरीफ की फसलें पानी के अभाव में प्रभावित होने लगी थीं तथा किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी।किसानों ने बताया कि सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश से फसलों को नई जिंदगी मिली है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से बाजरा, ग्वार, मूंग और मोठ की फसलों की बढ़वार को गति मिलेगी तथा उत्पादन बेहतर होने की संभावना है। बारिश के बाद किसानों ने खेतों का रुख किया और फसलों की स्थिति देखकर संतोष जताया।
किसानों का कहना है कि यदि अगले एक-दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो खरीफ फसलों को भरपूर लाभ मिलेगा। पर्याप्त नमी मिलने से फसलों का विकास बेहतर होगा, जिससे पैदावार बढ़ने के साथ किसानों को आर्थिक संबल भी मिलेगा। साथ ही खेतों में कृषि कार्यों में भी तेजी आने की संभावना है।
बारिश से आमजन को भी तेज गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं किसानों के चेहरों पर अच्छी फसल की उम्मीद के साथ खुशी साफ दिखाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2270978


