[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:विद्यार्थी संगठनों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की, एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:विद्यार्थी संगठनों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की, एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

सरदारशहर में पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:विद्यार्थी संगठनों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की, एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

सरदारशहर : आसलसर गांव के विद्यार्थी संगठन और अभिभावक संघ ने सोमवार को सरदारशहर उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर चिंता भी जताई गई।

पेपर लीक से युवाओं का भरोसा कमजोर होने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान बाबू खान आसलसर ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं का असर लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ा है और नीट सहित अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के कारण युवाओं का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करने की मांग की।

परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाया जाना चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों का विश्वास बहाल हो सके।

प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उनका कहना था कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रताप सिंह, सुल्तान खान, उम्मेद सिंह, बाबू खान, नवाब खान, रिजवान खान, इमरान खान, अदरीस खान, साबिर खान, असलम खान, भूपेंद्र सिंह, शोएब खान, भवानी सिंह, गंगा सिंह और सलीम खान सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles