डूंडलोद बायपास पर हादसे में एक की मौत:विज्ञापन पोल से टकराई स्कॉर्पियो, बाइक सामने आने से खोया कंट्रोल, चार घायल
डूंडलोद बायपास पर हादसे में एक की मौत:विज्ञापन पोल से टकराई स्कॉर्पियो, बाइक सामने आने से खोया कंट्रोल, चार घायल
डूंडलोद : डूंडलोद बायपास पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में स्कॉर्पियो ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सीकर से झुंझुनूं जा रही स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकराकर कई पलटियां खा गई।
मृतक ड्राइवर की पहचान झुंझुनूं निवासी तरुण नायक पुत्र अशोक नायक के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और नवलगढ़ जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वाहन में सवार चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
सामने बाइक आ जाने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक सामने से बाइक आने पर ड्राइवर ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विज्ञापन पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन लगभग 200 मीटर तक तीन से चार पलटियां खाता हुआ आगे जाकर रुका।
सभी घायलों को निजी वाहनों से नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2270229


