[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाजे-बाजे व पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, जयघोषों से गूंजा काजड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

गाजे-बाजे व पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, जयघोषों से गूंजा काजड़ा

गाजे-बाजे व पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, जयघोषों से गूंजा काजड़ा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के काजड़ा में भगवान देवनारायण हीरामल जी मंदिर पर आयोजित धार्मिक महोत्सव के अंतर्गत सोमवार प्रातः भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे डीजे और श्रद्धा-भक्ति के माहौल में निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ माता रेजड़ी केजड़ी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। श्रद्धालु भगवान देवनारायण जी के जयघोष लगाते हुए तथा डीजे की भक्तिमय धुनों पर नाचते-गाते ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान देवनारायण जी (हीरामल) मंदिर पहुँचे। यात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कलश यात्रा में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत की सुंदर व्यवस्थाएँ की गईं। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का अद्भुत संगम इस आयोजन में देखने को मिला।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक मंजू तंवर पोकरमल सुरेश खटाणा संजय चनेजा नारायण सिंह शेखावत राजेन्द्र सिंह मनीराम हवा सिंह भगीरथ लीलाधर सैनी किशन सिंह शेखावत केशर देव सुमेर सिंह शेखावत सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर सुबे सिंह भरत नागवान डॉ मनोज जोशी शशिकांत दादा मगराज शर्मा विनोद कुमार बंटी सोनी सुनील कुमार शायर सिंह अशोक कुमार माता दिन सैनी अनिल कलावटिया सहित सैकड़ों महिलाएँ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कलश यात्रा के उपरांत भगवान देवनारायण जी (हीरामल) मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की तथा विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन ने काजड़ा में धार्मिक आस्था भाईचारे और सामाजिक समरसता का अनुपम संदेश दिया।

Related Articles