स्कूल में व्यायाम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मेगा प्लांटेशन डे की तैयारियां शुरू
स्कूल में व्यायाम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मेगा प्लांटेशन डे की तैयारियां शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित ग्लोबल इंग्लिश अकैडमी, वन विहार कॉलोनी में बच्चों की दैनिक गतिविधियों के तहत शारीरिक व्यायाम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ‘पर्यावरण बचाओ, पौधे लगाओ, हरियाली बढ़ाओ’ विषय पर आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व की जानकारी दी गई।
विद्यालय के निदेशक अब्दुल सत्तार ने विद्यार्थियों को बताया कि 22 जुलाई 2026 को राजस्थान स्तर पर मेगा प्लांटेशन डे मनाया जाएगा। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उन्हें गोद लेकर उनकी देखभाल करने और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से पौधारोपण को जन अभियान बनाने की अपील की। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाने से पर्यावरण शुद्ध रहेगा और हरियाली बढ़ेगी। कार्यक्रम में मुस्कान, सन्ना, सानिया, अमीन खान सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2270173


