ग्रामीण बोले- कंपनी को काम नहीं करने देंगे:पावर ग्रिड के तार के बदले मुआवजे की मांग, चार दिन से धरने पर बैठे
ग्रामीण बोले- कंपनी को काम नहीं करने देंगे:पावर ग्रिड के तार के बदले मुआवजे की मांग, चार दिन से धरने पर बैठे
झुंझुनूं : झुंझुनूं के सोनासर में अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में चल रहा किसानों का धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसान नेता रोहितास महला की अध्यक्षता में हुए धरने में सीकर जिले के फकीरपुरा गांव के प्रभावित किसान भी पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और अग्रिम मुआवजा नहीं मिलता, तब तक पावर ग्रिड की कंपनी को काम नहीं करने दिया जाएगा।
चौथे दिन भी जारी रहा धरना
अखिल भारतीय किसान सभा सोनासर के नेतृत्व में चल रहे धरने की अध्यक्षता किसान नेता रोहितास महला ने की। किसानों ने एकजुट होकर कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
सीकर के किसानों ने दिया समर्थन
आंदोलन को मजबूती देने के लिए सीकर जिले के फकीरपुरा गांव के प्रभावित किसान भी धरना स्थल पहुंचे। इनमें मंजीत बाजिया, बनवारी बाजिया और विनोद कालेर शामिल रहे। उन्होंने सोनासर के किसानों के प्रति एकजुटता जताई और कहा कि जरूरत पड़ने पर सीकर से बड़ी संख्या में किसान समर्थन के लिए पहुंचेंगे।
कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप
मीडिया से बातचीत में सीकर से आए किसान मंजीत बाजिया ने पावरग्रिड कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारी लिखित समझौता करने के बाद भी अपनी बात से मुकर जाते हैं। उन्होंने बताया कि सीकर में भी कंपनी के अधिकारियों ने किसानों के साथ लिखित समझौता किया था, लेकिन बाद में उसे नहीं माना।
पहले अग्रिम मुआवजा, फिर होगा काम
किसानों ने कहा कि नियमानुसार पहले नुकसान का अग्रिम (एडवांस) मुआवजा दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि जब तक किसानों को मुआवजे की राशि नहीं मिलती, तब तक कंपनी को किसी भी हालत में काम नहीं करने दिया जाएगा।
आगे की रणनीति पर हुई बैठक
धरना स्थल पर किसानों की बैठक भी हुई। इसमें आंदोलन को आगे बढ़ाने, कंपनी पर दबाव बनाने और आगे की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। धरने में महिपाल पूनिया, नवीन चौधरी, जयपाल महला (सहकारी समिति अध्यक्ष), सुरेंद्र सिंह सिलाइच (पूर्व सरपंच), सुनील महला, अमित, नरेंद्र महला, लीलाधर महला, हरफूल यादव, छाजू राम यादव, रतन यादव, सहीराम महला, राजेंद्र, बलदेव, सुरेंद्र महला, विकास योगी, धर्मेंद्र नायक, सुरजीत महला, नवीन महला और जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2268940


