सिंघाना के थली में मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता:लांबी अहीर को 12 अंको से हराया, विजेताओं को किया सम्मानित
सिंघाना के थली में मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता:लांबी अहीर को 12 अंको से हराया, विजेताओं को किया सम्मानित
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के थली गांव में मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में थली की कबड्डी टीम ने लांबी आहीर को 12 अंकों के अंतर से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। नृसिंह मंदिर खेल मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया।
खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में थली, हमीरवास, हरनाथपुरा, लाड़ी का बास, टीकूपुरा, लांबी अहीर, पृथ्वीपुरा और ढाणी साँवल के स्कूली विद्यार्थियों, कॉलेज विद्यार्थियों और अन्य श्रेणियों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौसेवक राजेंद्र कुमार थे, जबकि अध्यक्षता डॉ. नवीन कुमार ने की। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
थली की टीम ने जीता कबड्डी का मुकाबला
कबड्डी प्रतियोगिता का मुख्य मुकाबला थली और लांबी अहीर की टीमों के बीच हुआ। इसमें थली की टीम ने 42 अंक हासिल किए, जबकि लांबी अहीर की टीम 30 अंकों पर रही। इस प्रकार, थली ने 12 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब जीता।
अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सौ मीटर दौड़ में लविश मेहता, दो सौ मीटर दौड़ में जीतू खटाणा और सोलह सौ मीटर दौड़ में रजनीश हरनाथपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्सा-कस्सी खेल प्रतियोगिता में भी थली की टीम विजेता रही।
पारंपरिक खेलों पर दिया जोर
मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पारंपरिक खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा खेलों से दूर हो रहे हैं, ऐसे में पारंपरिक खेलों का आयोजन उन्हें बेहतर भविष्य बनाने में मदद कर सकता है। विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो और मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर गौ सेवक राजेंद्र पांडला, गौ सेवक धर्मेंद्र जायलवाल, रोशन सिराधना, सागर मास्टर, रघुवीर सिंह कसाना, बजरंगलाल जांगिड़, राजकुमार जांगिड़, डॉ. नवीन सिराधना, नितेश रावत और मनोज विकल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2268940


