लोक संस्कृति प्रतियोगिता में नबिपुरा की टीम अव्वल, विजेताओं पर बरसे पुरस्कार
लोक संस्कृति प्रतियोगिता में नबिपुरा की टीम अव्वल, विजेताओं पर बरसे पुरस्कार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जाटिया राजकीय विद्यालय, बिसाऊ में आयोजित लोक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की 12 टीमों ने राजस्थानी लोकगीत और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निर्णायकों के मूल्यांकन के बाद राजकीय विद्यालय नबिपुरा (फतेहपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 31 हजार रुपए का नकद पुरस्कार जीता। राजकीय विद्यालय सिगड़ा (मंडावा) दूसरे स्थान पर रहा, जिसे 21 हजार रुपए, जबकि राजकीय विद्यालय कमालसर (मंडावा) को तीसरे स्थान पर 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक टीम को 1,100 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।
समारोह में विद्यालय के गत दो वर्षों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को कुल 5 लाख रुपए की छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में राजन चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, समाजसेवी, अभिभावक और पत्रकार उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुनील सुरा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ लोक संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2264577


