चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने कार्यकारिणी जारी की। जिला अध्यक्ष एवं विधायक मनोज मेघवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी में भंवरलाल जसैल को संगठन महासचिव बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर उमरद्दीन सैय्यद, शेर खान मलकान, आदुराम न्योल, दीवान सिंह भानिसरिया, करतार टांडी, रामप्रताप कांटीवाल, कृष्ण सहारण, गिरधारी बांगड़वा, विद्याधर बेनीवाल और इदरीश गौरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडवोकेट रामेश्वर प्रजापत और जमील चौहान को प्रवक्ता, जबकि प्रशांत चाहर एवं हेमंत सिहाग को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। फकीरचंद दानोदिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रताप मेघवाल, जसकरण गौड़, अरविंद चाकलान, सतवीर पूनिया, अर्चना सारस्वत, छगन धोलपुरिया, मदन शर्मा, करतार पूनिया, कन्हैयालाल शर्मा, संजीव पूनिया, प्रताप कस्वां, महेंद्र ढूकिया, संजय पूनिया, विजय कुमार माली, रजिया गहलोत, राजू देवी जांगिड़, शिव कुमार शर्मा, मुख्तयार अहमद खान, ईश्वर सिंह पूनिया, लूणाराम सैनी, जंगशेर भुवन पिथीसर, चंदनमल मेघवाल, महावीर पूनिया, परमेंद्र सिहाग, गणेश ढाका, रामचंद्र गोदारा, विजयपाल मुहाल, रामस्वरूप झाझड़िया, सलीम खान और बीरबल नाथ को महासचिव बनाया गया है। वहीं सुरेंद्र स्वामी, कमला पूनिया, अमित मारोठिया, अब्दुल लतीफ उर्फ राजू और जय सिंह नायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2264586


