पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न, मेधावी विद्यार्थी व खिलाड़ी सम्मानित
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न, मेधावी विद्यार्थी व खिलाड़ी सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, चूरू का वार्षिकोत्सव-2026 शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद रहे। दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि श्रेष्ठ चरित्र, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल, कला और सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, वृद्धाश्रम की संवेदनाएं तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव जैसे विषयों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने वर्षभर की उपलब्धियों एवं पीएम श्री योजना के तहत किए गए नवाचारों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि ने प्राचार्य एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2264755


