नो पार्किंग और फुटपाथ अतिक्रमण पर चला संयुक्त अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
नो पार्किंग और फुटपाथ अतिक्रमण पर चला संयुक्त अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
सीकर : शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नगर परिषद सीकर और यातायात पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाकर नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व नवनियुक्त यातायात प्रभारी मनोज कुमार ने किया।
अभियान के दौरान बावड़ी गेट, सुभाष चौक और फतेहपुरी गेट से टैक्सी स्टैंड तक नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे गए तथा फुटपाथों और सड़कों पर अवैध रूप से लगाए गए रेहड़ी-ठेले हटवाए गए, जिससे पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके।
यातायात प्रभारी मनोज कुमार ने नागरिकों और व्यापारियों से फुटपाथों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर परिषद प्रवर्तन दस्ता प्रभारी सुबेदार राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2262508

