हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद:पुलिस-डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद:पुलिस-डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने एक संयुक्त कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर रोहित महला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कारतूस मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी रोहित महला पहले से ही कई आपराधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से दो जिंदा कारतूस मिले, जिसके बाद नियमानुसार आर्म्स एक्ट के तहत नया प्रकरण दर्ज किया गया।
उल्लेखनीय है कि गत 6 जुलाई को गुढ़ागौड़जी कस्बे में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। घटना के बाद की गई कार्रवाई में पुलिस पहले ही दोनों पक्षों से कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी रोहित महला को मेडिकल परीक्षण के लिए थाने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इस दौरान पुलिस उसे पैदल बाजार से लेकर गई। आरोपी के पैर में चोट होने के कारण वह ठीक से चल नहीं पा रहा था, इसलिए दो पुलिसकर्मी उसे सहारा देकर अस्पताल तक ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2262337

