उदयपुरवाटी की सृष्टि रामुका ने पहले ही प्रयास में हासिल की NEET में बड़ी सफलता
बिटिया की ऐतिहासिक कामयाबी पर परिजनों ने बांटी मिठाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे की होनहार छात्रा सृष्टि रामुका ने अपने पहले ही प्रयास में देश की प्रतिष्ठित नीट (NEET) परीक्षा सफलता पूर्वक पास कर ली है। पिता सुशील रामूका ने बताया कि सृष्टि का सपना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है। इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और परिजनों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
सृष्टि के पिता सुशील रामूका ने अपनी बेटी की इस अद्भुत उपलब्धि पर खुशी से गद्गद होते हुए कहा कि सृष्टि ने बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना अपनी आंखों में संजोया था। वह खेलकूद और अन्य गतिविधियों के साथ-साथ पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही। उसकी इस सफलता ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि वह एक संवेदनशील डॉक्टर बनकर देश की सेवा करेगी।
गुरुजनों का मार्गदर्शन और माता-पिता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत – सृष्टि
सृष्टि ने अपनी इस शानदार सफलता का मूलमंत्र साझा करते हुए कहा कि यह सफलता अकेले मेरी नहीं, बल्कि मेरे माता-पिता के अटूट विश्वास और गुरुजनों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। मेरा मानना है कि अगर आपका लक्ष्य स्पष्ट हो और बिना विचलित हुए ईमानदारी से मेहनत करें, तो कोई भी मुकाम हासिल करना नामुमकिन नहीं है।
बधाइयों का लगा तांता
सृष्टि रामुका की इस स्वर्णिम सफलता की खबर सुनते ही कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों और जनप्रतिनिधियों ने सृष्टि के उज्ज्वल और सेवामयी भविष्य की कामना करते हुए परिवार को बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2262197

