देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मुकेश सिंह
गुढ़ागौड़जी : गोठड़ा स्थित सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य गेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को शहीद भगत सिंह जन संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों और युवाओं ने प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष जेपी महला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने से पहले किसानों और युवाओं ने तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद नायब तहसीलदार ओमप्रकाश सिंघल को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
लाठीचार्ज की जांच और मुकदमे वापस लेने की मांग
ज्ञापन में बताया गया कि 1 जुलाई 2026 को झाझड़-परसरामपुरा मार्ग पर कथित रूप से सीमेंट फैक्ट्री से जुड़े एक वाहन की चपेट में आने से ओमप्रकाश धींवा की मौत हो गई थी। घटना के अगले दिन परिजन और आसपास के गांवों के किसान न्याय की मांग को लेकर फैक्ट्री के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए थे।
समिति ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ज्ञापन में इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा प्रदर्शन के बाद युवा नेता मुकेश रणवां सहित पांच किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई।
यातायात सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
किसानों ने ज्ञापन में पुलिस प्रशासन और सीमेंट फैक्ट्री के बीच कथित मिलीभगत की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग उठाई। साथ ही फैक्ट्री से जुड़े भारी वाहनों के कारण लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी और प्रभावी यातायात सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।
आंदोलन की चेतावनी
समिति अध्यक्ष जेपी महला ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने किसानों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो किसानों और युवाओं के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में उदयपुरवाटी विधानसभा जाट महासभा के अध्यक्ष बंशीधर जाखड़, राजपाल खेदड़, दिनेश डूडी, पूर्व सरपंच दारासिंह मेघवंशी, सुनील खेदड़, सुनील नुनिया, मनोज गुर्जर, भरत सिंह, राहुल, राजू, प्रताप सिंह, विकास, अशोक खेदड़, बबलू खरबास सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us