[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ के मीरा और तनवीर का नीट में चयन:मीरा को दूसरे, तनवीर को पहले प्रयास में मिली सफलता, परिजनों ने मनाया जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ के मीरा और तनवीर का नीट में चयन:मीरा को दूसरे, तनवीर को पहले प्रयास में मिली सफलता, परिजनों ने मनाया जश्न

सुजानगढ़ के मीरा और तनवीर का नीट में चयन:मीरा को दूसरे, तनवीर को पहले प्रयास में मिली सफलता, परिजनों ने मनाया जश्न

सुजानगढ़ : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी किया, जिसमें 11.21 लाख स्टूडेंट मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं। इसी में सुजानगढ़ के वार्ड नंबर 56 की मीरा कालेर और वार्ड नंबर 7 के मो. तनवीर पंवार ने भी सफलता हासिल की है।

दूसरे प्रयास में मीरा को मिली 27 हजार रैंक

मीरा कालेर ने 563 अंकों के साथ 27 हजार रैंक हासिल की है। यह उनका दूसरा प्रयास था। मीरा के पिता अशोक कालेर मेडिकल व्यवसायी हैं। मीरा ने सीकर से कोचिंग की थी। मीरा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दादी, मां और पिता को दिया। सफलता पर परिजनों ने मुंह मीठा करवाकर और माला पहनाकर मीरा का स्वागत किया। इस दौरान सुखाराम बिजारणियां, रतनलाल ढाका, सीताराम सोनी, दीपक सुथार, गीता देवी, मैना देवी, केसर देवी, पुष्पा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

तनवीर ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता

मो. तनवीर पंवार ने पहले ही प्रयास में 585 अंक हासिल कर सफलता पाई है। तनवीर को 8002 रैंक मिली है। तनवीर के पिता आसिफ पंवार तिरपाल व्यवसायी हैं। तनवीर ने कोचिंग के साथ रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई की।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और हाफिज अब्दुल सलाम को दिया। तनवीर की सफलता पर मदरसा जामिया हाशमिया अहले सुन्नत सुजानगढ़ में स्वागत किया गया।

इस दौरान जावेद खींची, हाफिज आबिद, सराजू दैया, महबूब खींची, इलु चौहान, खलील दैया, नदीम बड़गुजर, फैजान दैया, मोहम्मद चौहान, हैप्पी खींची, हाफिज जावेद सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles