[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीएसएफ जवान पर बुजुर्ग महिला पर हमला करने का आरोप:धारदार हथियार से सिर पर वार किया, परिजनों के आने पर हथियार छोड़कर फरार हुआ

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

बीएसएफ जवान पर बुजुर्ग महिला पर हमला करने का आरोप:धारदार हथियार से सिर पर वार किया, परिजनों के आने पर हथियार छोड़कर फरार हुआ

बीएसएफ जवान पर बुजुर्ग महिला पर हमला करने का आरोप:धारदार हथियार से सिर पर वार किया, परिजनों के आने पर हथियार छोड़कर फरार हुआ

सादुलपुर : सादुलपुर के हमीरवास बड़ा में बीएसएफ जवान पर 70 साल की महिला से मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि बीएसएफ जवान ने घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला किया और हथियार छोड़कर वहां से भाग गया। एएसआई सुभाषचंद्र ने बताया- शुक्रवार को हमीरवास बड़ा निवासी महेंद्र सिंह पूनिया ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि 15 जुलाई को मेरी पत्नी राजबाला मेरे भाई अमर सिंह के घर गई हुई थी। दोपहर करीब 2:30 बजे विनोद वहां आया और राजबाला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में राजबाला के सिर पर गंभीर चोटें आईं है।

वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और राजबाला को छुड़वाया। जिसके बाद विनोद हथियार वहीं छोड़कर भाग गया। परिवार के लोग राजबाला को लेकर तुरंत राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। रिपोर्ट में महेंद्र सिंह ने बताया विनोद बीएसएफ में तैनात है। वह पिछले 8-10 दिन से गाली-गलौज कर रहा था और जान से मारने की धमकियां दे रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles