174 सेक्टर बैठकों में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवतियों की निगरानी के निर्देश
174 सेक्टर बैठकों में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवतियों की निगरानी के निर्देश
झुंझुनूं : जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को 174 सेक्टर बैठकों का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने यूपीएचसी गांधी चौक में आयोजित बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों को उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) की सतत निगरानी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय अभियान के दौरान प्रत्येक एचआरपी गर्भवती का भौतिक सत्यापन कर जोखिम के कारणों की पहचान की जाए। साथ ही गर्भावस्था के 12 सप्ताह के भीतर पंजीकरण, समय पर एएनसी जांच और सभी एचआरपी महिलाओं का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाए।
बैठकों में 18 जुलाई को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्यकर्मियों को गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच, ममता कार्ड पूर्ण रूप से भरने, ऑनलाइन रिपोर्ट समय पर दर्ज करने तथा परिजनों को उच्च जोखिम गर्भावस्था के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भी विभिन्न सेक्टर बैठकों में भाग लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2262130


