[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रताड़ना से परेशान महिला ने बेटे-भांजियों के साथ घर छोड़ा:हरियाणा के होटल में मिलीं, दो दिन पहले अचानक घर से गायब हुई थीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रताड़ना से परेशान महिला ने बेटे-भांजियों के साथ घर छोड़ा:हरियाणा के होटल में मिलीं, दो दिन पहले अचानक घर से गायब हुई थीं

प्रताड़ना से परेशान महिला ने बेटे-भांजियों के साथ घर छोड़ा:हरियाणा के होटल में मिलीं, दो दिन पहले अचानक घर से गायब हुई थीं

झुंझुनूं : जिले के एक गांव से दो दिन पहले अपने दो वर्षीय बेटे और दो नाबालिग भांजियों के साथ लापता हुई विवाहिता को पुलिस ने हरियाणा के नारनौल स्थित एक होटल से सकुशल दस्तयाब कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विवाहिता कथित पारिवारिक प्रताड़ना और मानसिक तनाव से परेशान होकर घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर चारों को तलाश कर सुरक्षित वापस लाया।

जानकारी के अनुसार, विवाहिता बुधवार सुबह अपने दो वर्षीय बेटे तथा ननद की 16 और 18 वर्षीय बेटियों के साथ अचानक घर से लापता हो गई। दोनों किशोरियां अपने ननिहाल आई हुई थीं। सुबह परिवार के लोगों ने चारों को घर पर नहीं पाया तो उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

अपहरण की आशंका में दर्ज कराया मामला

दोनों किशोरियों की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बेटियों के अपहरण की आशंका जताई। साथ ही घर से नकदी और जेवरात गायब होने का भी आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की।

तकनीकी जांच से मिला सुराग

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच में चारों के हरियाणा के नारनौल पहुंचने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने नारनौल के एक होटल में दबिश देकर विवाहिता, दोनों किशोरियों और दो वर्षीय बच्चे को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।

पूछताछ में सामने आई वजह

पुलिस पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि वह घर के कथित व्यवहार और लगातार हो रही प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान थी। इसी कारण उसने घर छोड़ने का निर्णय लिया और दोनों भांजियों तथा अपने बेटे के साथ हरियाणा चली गई।

जांच जारी

पुलिस ने चारों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles