सायरा बानो ने चूड़ी मिंयान पंचायत प्रशासक का कार्यभार संभाला:गबन, अनियमितता के बाद अमरीन बानो पदमुक्त, कलेक्टर के आदेश पर नियुक्ति
सायरा बानो ने चूड़ी मिंयान पंचायत प्रशासक का कार्यभार संभाला:गबन, अनियमितता के बाद अमरीन बानो पदमुक्त, कलेक्टर के आदेश पर नियुक्ति
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चूड़ी मिंयान में निवर्तमान उपसरपंच सायरा बानो ने गुरुवार को प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया। यह बदलाव पंचायती राज विभाग की कार्रवाई और जिला कलेक्टर आशीष मोदी के आदेश के बाद हुआ है। अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी बनवारीलाल मीणा ने पंचायत कार्यालय में उन्हें पदभार सौंपा। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पंचायत कार्मिक और ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत चूड़ी मिंयान में सरकारी राशि के गबन और वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताएं प्रमाणित होने के बाद तत्कालीन सरपंच एवं प्रशासक अमरीन बानो को पद से हटाया गया था। पंचायती राज विभाग की जांच में इन अनियमितताओं की पुष्टि हुई। इसके राज्य सरकार के निर्देश पर जिला कलक्टर ने 15 जुलाई को अमरीन बानो को प्रशासक पद से पदमुक्त कर दिया। इसके बाद निवर्तमान उपसरपंच सायरा बानो को ग्राम पंचायत का नया प्रशासक नियुक्त किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पंचायत परिसर में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
भाजपा बलारा मंडल अध्यक्ष भरत सिंह सरावग ने सायरा बानो का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई प्रशासक के नेतृत्व में पंचायत में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह भड़िया, हितेश भूरिया, मुस्ताक खान, उस्मान खान, साबिर अली, हसन खान, प्रहलाद रोलण, रफीक अली सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत कार्मिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2261460

