[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रघुनाथपुरा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग:परिजनों को 20.61 लाख रुपए का चेक सौंपा; प्रशासन ने 7 लाख रुपए की पहले ही की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

रघुनाथपुरा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग:परिजनों को 20.61 लाख रुपए का चेक सौंपा; प्रशासन ने 7 लाख रुपए की पहले ही की घोषणा

रघुनाथपुरा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग:परिजनों को 20.61 लाख रुपए का चेक सौंपा; प्रशासन ने 7 लाख रुपए की पहले ही की घोषणा

नवलगढ़ : स्टेट हाईवे-37 पर रघुनाथपुरा के बालाजी जोहड़ के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रामसिंह रेपस्वाल के परिजनों को समाज और रिश्तेदारों ने आर्थिक संबल देते हुए 20 लाख 61 हजार रुपए की सहायता राशि भेंट की। इस सहयोग को क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता और मानवीय संवेदनाओं का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

4 जुलाई को रघुनाथपुरा निवासी रामसिंह बेटा श्रवण कुमार रेपस्वाल की ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपए और ट्रेलर मालिक की ओर से 2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की गई थी।

परिवार को 20 लाख रुपए का चेक दिया

मृतक के ससुराल पक्ष के मंगावा परिवार ने 20 लाख रुपए का चेक देकर परिवार की आर्थिक मदद की। वहीं रघुनाथपुरा प्रशासक संजय नेहरा ने 50 हजार रुपए और सुमेर सिंह रेपस्वाल ने 11 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। इस प्रकार कुल 20 लाख 61 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता परिवार को सौंपी गई।

मृतक रामसिंह अपने पीछे पत्नी और करीब पांच साल का बेटा छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में जिस प्रकार सभी लोगों ने आगे बढ़कर सहयोग किया है, वह सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों का प्रेरणादायक उदाहरण है।

इस अवसर पर शिवनाथ मंगावा, बाबूलाल मंगावा, राजेंद्र मंगावा, छोटू गोदारा, पूर्व सरपंच ख्यालीराम टोडी, रघुनाथपुरा प्रशासक संजय नेहरा, सुरजीत, हरीराम रेपस्वाल, राकेश रेपस्वाल, नाथूराम रेपस्वाल, मंगेज, दाताराम ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles