[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला साधारण सभा 19 जुलाई को, शिक्षक हितों पर होगा मंथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला साधारण सभा 19 जुलाई को, शिक्षक हितों पर होगा मंथन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला साधारण सभा 19 जुलाई को, शिक्षक हितों पर होगा मंथन

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) की जिला सीकर इकाई की प्रथम जिला साधारण सभा 19 जुलाई को श्री बालाबक्स बियानी बालिका आदर्श विद्या मंदिर, सीकर में आयोजित होगी। बैठक में शिक्षक हितों, संगठन विस्तार और भावी कार्ययोजना सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह और जिला मंत्री रामलाल जाटोलिया ने बताया कि सभा में प्रदेश, संभाग, जिला और विभिन्न खंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में सदस्यता अभियान, संगठनात्मक गतिविधियों और शिक्षकों से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।

कार्यक्रम के तहत सुबह 11:30 से 12:00 बजे तक पंजीयन होगा, जबकि 12:15 बजे से शाम 4:00 बजे तक जिला साधारण सभा आयोजित की जाएगी। संगठन ने सभी आमंत्रित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker