[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

सिंघाना में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

सिंघाना : सिंघाना स्थित श्री गोपीनाथ जी मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ जी की ग्राम भ्रमण शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा पूरे मार्ग में भगवान जगन्नाथ जी के जयघोष और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मंदिर के पुजारी महेश चंद शर्मा, अनिल शर्मा, बबलेश शर्मा, लक्की शर्मा, गिरधारी शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, मोहित, समाजसेवी मैक्स, अनिल पुरोहित, गौरव, सुमित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शोभायात्रा में आसपास के अनेक गांवों के प्रबुद्धजन, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती कर पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Related Articles