झुंझुनूं में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के बर्थडे सेलिब्रेशन में कलेक्टर गर्ग एवं विधायक भाम्बू करेंगे शिरकत
झुंझुनूं में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के बर्थडे सेलिब्रेशन में कलेक्टर गर्ग एवं विधायक भाम्बू करेंगे शिरकत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति द्वारा 18 जुलाई, 2026 को झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजे आयोजित किये जा रहे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के जन्म-दिन समारोह में झुंझुनूं के जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग एवं झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू शिरकत करेंगे। इन्हें आमंत्रित करने गए समिति के प्रतिनिधिमंडल को दोनों ने अपनी सहमति दी है। समारोह के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा, डीआरएम रवि जैन एवं झुंझुनूं के सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला को भी आमंत्रित किया गया है।
समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि समारोह में अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई, झुंझार सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश कुमार जाखड़, चंचलनाथ टीले के पीठाधिश्वर ओमनाथ महाराज, दरगाह हजरत कमरुद्दीन शाह के गद्दीनशीन ऐजाज नबी एवं झुंझुनूं रेलवे स्टेशन के प्रबंधक संजीव कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2260295


