[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गो सम्मान हस्ताक्षर अभियान को लेकर संत सम्मेलन, 27 जुलाई तक 5 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गो सम्मान हस्ताक्षर अभियान को लेकर संत सम्मेलन, 27 जुलाई तक 5 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य

गो सम्मान हस्ताक्षर अभियान को लेकर संत सम्मेलन, 27 जुलाई तक 5 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : देशव्यापी ‘गो सम्मान आह्वान’ हस्ताक्षर अभियान के तहत मोदी रोड स्थित गाड़ियां टाउन में संत सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर डॉ. अर्जुन दास महाराज ने की, जबकि मुख्य वक्ता अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी चंद्रमादास महाराज रहे। सम्मेलन में झुंझुनूं जिले में 27 जुलाई तक पांच लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य तय किया गया।

चंद्रमादास महाराज ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की आत्मा हैं। उन्होंने गोसंरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक लोगों से हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने की अपील की। अभियान के तहत 27 जुलाई को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिला कलक्टर के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा।

ज्ञापन में देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गोमाता को संवैधानिक सम्मान, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय के गठन तथा गोचर भूमि संरक्षण सहित कई मांगें रखी जाएंगी। कार्यक्रम में संतों, सामाजिक संगठनों और गौसेवा से जुड़े लोगों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles