[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ के विद्यार्थियों की मांग: परीक्षा केंद्र झुंझुनूं नहीं, बिसाऊ में बनाया जाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ के विद्यार्थियों की मांग: परीक्षा केंद्र झुंझुनूं नहीं, बिसाऊ में बनाया जाए

बिसाऊ के विद्यार्थियों की मांग: परीक्षा केंद्र झुंझुनूं नहीं, बिसाऊ में बनाया जाए

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र झुंझुनूं बनाए जाने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि परीक्षा देने के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ समय और परिवहन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यार्थियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से पहले बिसाऊ और फिर झुंझुनूं पहुंचना पड़ता है। सुबह की परीक्षा के लिए तड़के घर से निकलना पड़ता है, जबकि शाम की पारी के बाद देर रात घर लौटने से विशेषकर छात्राओं को सुरक्षा और परिवहन की समस्या झेलनी पड़ती है। उनका दावा है कि परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण कुछ छात्राओं ने उच्च शिक्षा भी बीच में छोड़ दी है।

महाविद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि छात्रहित को देखते हुए बिसाऊ में ही परीक्षा केंद्र पुनः संचालित किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को राहत मिल सके और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी परीक्षा केंद्र झुंझुनूं रखा गया तो वे परीक्षा का बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin