मनरेगा मेटों ने खोला मोर्चा, नियमितीकरण न होने पर दी ‘महापड़ाव’ की चेतावनी
मनरेगा मेटों ने खोला मोर्चा, नियमितीकरण न होने पर दी 'महापड़ाव' की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : राजस्थान के मनरेगा मेटों ने अपनी वर्षों पुरानी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेशभर के मेटों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सभी मनरेगा मेटों को बिना भेदभाव स्थायी करने, अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतनमान, महंगाई भत्ता, पीएफ, ईएसआई व पेंशन देने, समय पर मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
मेट प्रतिनिधियों मामचन्द सैनी व इन्द्र कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के मेट एकजुट होकर राजधानी और जिला मुख्यालयों पर धरना, प्रदर्शन व महापड़ाव जैसे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त प्रशासनिक जिम्मेदारी सरकार की होगी।
इस दौरान मामचन्द सैनी, इन्द्र कुमार, किशन लाल तंवर, शारदा देवी, मुकेश कुमार, बीरबलराम, सुरेश कुमार निर्मल, प्रेमलता, ज्योति कुमारी, रविन्द्र, सुमन देवी जोधपुरा, मनोज कुमार, मन्जू सहित मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260296


