[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाडनूं के नए तहसीलदार कुटेंद्र राठौड़ ने संभाला कार्यभार, स्वागत व विदाई समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

लाडनूं के नए तहसीलदार कुटेंद्र राठौड़ ने संभाला कार्यभार, स्वागत व विदाई समारोह आयोजित

लाडनूं के नए तहसीलदार कुटेंद्र राठौड़ ने संभाला कार्यभार, स्वागत व विदाई समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : राज्य सरकार की तबादला सूची के तहत लाडनूं के नवपदस्थापित तहसीलदार कुटेंद्र राठौड़ ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया, वहीं निवर्तमान तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय को भावभीनी विदाई दी गई।

सरकार द्वारा जारी आरटीएस अधिकारियों की तबादला सूची में अनिरुद्ध देव पांडेय का स्थानांतरण होने के बाद कुटेंद्र राठौड़ को लाडनूं तहसीलदार नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद अब तहसील के राजस्व, पंजीयन, निर्वाचन सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं विधिक कार्यों की जिम्मेदारी उनके अधीन रहेगी।

कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान समाजसेवी मो. मुश्ताक खान कायमखानी, हरिराम खीचड़, आसोटा सरपंच हरदयाल रूलानिया, ओड़ींट सरपंच गणेश चबराल, गजेंद्र सिंह, रामप्रसाद खीचड़ सहित अनेक लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवागत तहसीलदार का स्वागत किया।

इस अवसर पर चंदन डूडी, एडवोकेट खेताराम खीचड़, एडवोकेट भगवती प्रसाद शर्मा, एडवोकेट गजानन शर्मा, एडवोकेट जयश्री डुकिया, एडवोकेट नवाब खान, भोमराज नायक, सैयद आमीन सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

समारोह में निवर्तमान तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय का माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवागत तहसीलदार कुटेंद्र राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पारदर्शी, निष्पक्ष और जनहितकारी कार्यशैली के साथ आमजन को समयबद्ध एवं बेहतर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Related Articles