[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस मदद से प्रशासन ने खुलवाया पांथडिय़ा मे रास्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पुलिस मदद से प्रशासन ने खुलवाया पांथडिय़ा मे रास्ता

पुलिस मदद से प्रशासन ने खुलवाया पांथडिय़ा मे रास्ता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन 

पिलानी : क्षेत्र के गांव पांथडिय़ा में तारबंदी तथा बुवाई कर बंद किए गए रास्ते को राजस्व अधिकारियों ने गुरुवार को पुलिस की सहायता से खुलवाया है गांव के लोगों ने पिछले दिनों जिला कलेक्टर तथा उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ को ज्ञापन देकर बंद रास्ता खुलवाने की मांग की थी। प्रशासनिक तथा राजस्व अधिकारियों के आदेश के अनुकलना में गुरुवार को नायब तहसीलदार पिलानी के नेतृत्व में पुलिस तथा राजस्व अधिकारियों ने बंद रास्ते से अतिक्रमण हटाकर खुलवा दिया।

गांव के ईश्वर मोहित रमेश उम्मेद चिमनलाल, बनवारी नरेन्द्र सिंह एवं सुनिल कुमार सहित ने बताया कि गांव पांथडिय़ा से पुरोहितों का बास जाने वाले प्रचलित रास्ते पर कुछ लोगों ने तारबंदी कर रास्ता बंद कर दिया है। रास्ते पर अतिक्रमण होने के कारण उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं तो वहीं गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी की सहायता से रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को उखाड़ दिया तथा बंद रास्ता अतिक्रमण मुक्त करवा कर अब आगमन के लिए खुलवा दिया रास्ता खुलने के बाद गांव के लोगों ने खुशी जताई।

Related Articles