कच्चे मकान में भीषण आग, जिंदा भैंस-बकरियां जलीं; लाखों का सामान राख
कच्चे मकान में भीषण आग, जिंदा भैंस-बकरियां जलीं; लाखों का सामान राख
बबाई : रसूलपुर ग्राम पंचायत की ढाणी मोटू (संतोष नगर) में गुरुवार दोपहर एक कच्चे मकान और बाड़े में भीषण आग लगने से एक जिंदा भैंस, दो बकरियां तथा घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार ढाणी निवासी सुरेंद्र पुत्र गोकुलचंद गुर्जर के कच्चे मकान व बाड़े में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक भैंस और दो बकरियां जिंदा जल गईं। वहीं कूलर, सिंचाई में उपयोग होने वाले करीब 20 प्लास्टिक पाइप, नोजल सहित घरेलू उपयोग का अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
घटना की सूचना पर बबाई थाना से हेड कांस्टेबल सुखवीर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत भैंस का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार बड़ाऊ द्वारा कराया गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे से पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260371


